पाकुड़, मार्च 24 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनुषपूजा रोड में शनिवार शाम सड़क हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे रखा गया बोल्डर से मोटरसाइकिल सवार जा टकराया जिससे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार शराब की नशें में भी था। लोगों ने बताया कि पास ही गोकुलपुर हटिया से संभवतः वह निकला था। चालक बिना हेलमेट बाइक का परिचालन कर रहा था। इसी क्रम में चालक किसी तरह पत्थर से टकरा कर गिर गया। सड़क पर कुछ देर बेहोश पड़ा रहा। उसके सर से रक्तस्राव हो रहा था, स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे सदर अस्पताल सोनाजोड़ी इलाज के लिए भेजा। जहां चिकित्सकों ने इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया। घायल शख्स की पहचान नहीं हो पाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.