चाईबासा, अप्रैल 17 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर के रेंसोसाईं गांव निवासी 18 वर्षीय सूरज तियु की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात में सूरज तांतनगर के चिट्ठी-मिटी गांव से मेला देखकर देर रात में बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत टाटा कॉलेज रोड में किसी अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटना स्थल से उठाकर सदर अस्पताल लगाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सदर थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.