बेगुसराय, जनवरी 25 -- नावकोठी। प्रखंड मुख्यालय से रजाकपुर गांव जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गयी है। इसका निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं किये जाने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ती है। जर्जरता का आलम यह है कि इस सड़क का निर्माण कार्य कुछ दिन पहले शुरू हुआ। रजाकपुर से लगभग आधे किलोमीटर तक कालीकरण प्रथम फेज में किया गया। शेष नावकोठी तक गिट्टी और रोलर देकर छोड़ दिया गया। गिट्टी उखड़ चुकी है। बड़ी छोटी गिट्टी से गाड़ियों ही नहीं पैदल चलने में कठिनाई होती है।पिछले सप्ताह ई रिक्शा के पलटने से तीन लोग जख्मी हो गए थे। पिछले सप्ताह बाइक के पलटने से दो बाइक सवार जख्मी हो गये थे। रजाकपुर के ग्रामीणों ने बताया कि इसके निर्माण में ही गुणवत्ता की अनदेखी की अनदेखी की जा रही है।इस सड़क पर दर्जनों स्थानों पर सड़क पर से कंक्रीट उड़ गया है। पानी के बहाव के क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.