मिर्जापुर, जनवरी 13 -- चुनार। नगर के पक्का पुल से भरपूर फ़ौवारा तक प्रस्तावित निर्माणाधीन सड़क चौड़ीकरण कार्य इन दिनों सुर्खियों में है। यहां सड़क चौड़ीकरण में लोक निर्माण विभाग के एई और जेई की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लगभग सवा किलो मीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण का कार्य पिछले वर्ष जनवरी, फरवरी में बजट आने के बाद शुरू हुआ था। लेकिन एक वर्ष बीतने के बाद भी सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा नहीं हो पाया। चौड़ीकरण के लिए काटे जा रहे पेड़ों से कभी बिजली के पोल तो कभी बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। नगर पालिका की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो जा रही है, जिससे बिजली आपूर्ति के साथ साथ नगर में पेयजल कि समस्या हो जाती है। बालूघाट पर जाम भी लगता रहता है। जिसका खामियाजा स्थानीय नगरवासियों और राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.