सिमडेगा, जनवरी 7 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित स्थानीय स्टेडियम परिसर में कोलेबिरा-हाटगम्हरिया मार्ग के चौड़ीकरण परियोजना को लेकर ग्राम सभा हुई। मौके पर अंचल निरीक्षक संजीवन बड़ाइक और संबंधित राजस्व कर्मचारी ने सड़क चौड़ीकरण के तकनीकी पहलुओं और अधिग्रहण के प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिनकी जमीन या मकान, दुकान, चहारदीवारी सड़क की जद में आ रही हैं, उन्हें सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व कर्मचारियों ने रैयतों को अपने भू-स्वामित्व के दस्तावेज जैसे खतियान, रसीद, वंशावली आदि तैयार रखने के निर्देश दिया। ताकि मुआवजा भुगतान में कोई तकनीकी बाधा न आए। ग्रामीणों ने मांग की कि मुआवजे का निर्धारण वर्तमान बाजार दर के आधार पर होना चाहिए और भुगतान की प्रक्रिया, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले दी जाय। साथ ही ज...