चंदौली, जनवरी 28 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर-महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा एवं किसान न्याय मोर्चा की संयुक्त बैठक रविवार कैंप कार्यालय दुलहीपुर में हुई। संरक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ी करण को लेकर जो नोटिस भेजा गया है, वह 22 मीटर एक तरफ सड़क को चौड़ा करने को लेकर दिया गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। आरोप लगाया कि दुलहीपुर-महाबलपुर में किसी तरह का जाम नहीं लगता है। इसके बाद भी यहां सिक्स लेन सड़क बनाने की तैयारी है। जबकि पीडीडीयू नगर में जहां जाम लगता है, वहां फोर लेन सड़क बनाई जा रही है। किसान न्याय मोर्चा के संयोजक एडवोकेट महेंद्र यादव ने लोक निर्माण विभाग के नोटिस पर आपत्ति जताई। किसान न्याय मोर्चा और दुलहीपुर महाबलपुर बचाओ संघर्ष मोर्चा संयुक्त रूप से सड़कों पर आंदोलन करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.