चंदौली, मई 13 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया-चंदौली मार्ग पर स्थित अतायस्तगंज गांव के समीप विकास खण्ड कार्यालय को जोड़ने वाला सम्पर्क मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। गिट्टियां उखड़ चुकी है। मार्ग पर चलना मुश्किल हो रहा है। रात में लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी इस सम्पर्क मार्ग पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि इस मार्ग पर आसपास के गांव के लोगों का काफी संख्या में आवागमन होता है। दो पहिया व चार पहिया वाहनों से प्रतिदिन लोग ब्लाक से लेकर अन्य कार्यों के लिए आते जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सम्पर्क मार्ग इतना जर्जर व उबड़-खाबड़ हालत में हो गया है कि इस पर चलना काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा चार पहिया वाहनों आने जाने में का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.