गोंडा, मार्च 19 -- झंझरी। राम नगर तरहर ग्राम पंचायत से नरायनपुर वली गांव को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इसकी वजह से राहगीरों को समस्या होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पिछले कुछ सालों से बदहाल है। रात के समय बाजार आने जाने वाले लोगों को चोट लग जाती है। इस सड़क मार्ग से करीब आधा मजरों के लोगों का तहसील मुख्यालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य जगहों पर आना जाना होता है। लोगों ने सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि चुनाव में जनप्रतिनिधियों ने सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था लेकिन चुनाव जीतने के बाद भूल गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.