कोडरमा, अप्रैल 4 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। जाम की स्थिति को लेकर गुरुवार को अंचलाधिकारी सारांश जैन, थाना प्रभारी बबलू कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क पर लगाए गए दुकानों को हटाया गया और हिदायत दिया गया कि अब कोई भी दुकानदार सड़क पर अपना सामान नहीं लगाएंगे, ताकि सड़क अतिक्रमण मुक्त हो और जाम की स्थिति नहीं बने। इस दौरान अंचलाधिकारी व थाना प्रभारी ने पेट्रोल बेचने वाले दुकानदारों को हिदायत दी कि अगर रामनवमी पर्व के मद्देनजर या उसके बाद भी अवैध रूप से पेट्रोल बेचते हुए पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों को भी निर्देश देते हुए कहा कि रामनवमी पर्व के मद्देनजर अगर किन्हीं के घरों के छत पर ईंट पत्थर हो तो उसे शीघ्र हटा दें। साथ ही साथ गली मुहल्ले में भी अगर नाली या घरों के बाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.