बागेश्वर, जनवरी 7 -- सड़क की मांग को लेकर छूरी लखमारा के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया का घेराव किया। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। सर्वे होने के बावजूद सड़क का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। सड़क के अभाव में ग्रामीण मीलों पैदल चलने को मजबूर हैं। गर्भवतियों को सड़क तक लाने में उन्हें खासी परेशानी हो रही है। जल्द सड़क नहीं बनाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। ग्राम प्रधान करम सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीण बुधवार को कपकोट पहुंचे। यहां वह विधायक कैंप कार्यालय में धमक गए। उन्होंने विधायक का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह सड़क के लिए जिला मुख्यालय के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन समस्या आज भी जस की तस बनी हुई है। पलायन के चलते गांव में युवाओं की पहले से ही कमी है। विभाग व ठेकेदार की मनमर...