अयोध्या, जनवरी 15 -- अयोध्या , संवाददाता। सर्दी के मौसम में कोहरे की चादर ओढ़ने वाली शहर की सड़क के बीचों- बीच खड़े विद्युत पोल राहगीरों के लिए मुसीबत बने हैं। कोहरे में मार्ग पर दृश्यता कम होने पर विद्युत पोल से टकराकर हादसे की आशंका बनी रहती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग सड़क के बीच खड़े विद्युत पोल को हटाने की जहमत नहीं उठा रहे हैं और राहगीरों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन नाका- चौक, चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग व अन्य निर्माणाधीन मार्ग पर लंबी अवधि से निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर ही निर्माण सामग्री को सजाया गया है। इसलिए सड़के सकरी हो गई हैं जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम भी रहता है। इसके अलावा जगह- जगह खंभे खड़े हैं जो हादसे को दावत दे रहे हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में शहर की सड़कों पर लगे खंभे कोहरे में दुर्घटना...