चाईबासा, मई 29 -- चाईबासा, संवाददाता। अंचल अधिकारी के कार्यालय खूंटपानी से पुटीदा गांव के ग्रामीण मुंडा को एनएच 75 ई प्रस्तावित चाईबासा बाईपास सड़क निर्माण कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित दो लेटर जारी किया गया है। एक लेटर में खाता संख्या और प्लॉट संख्या का उल्लेख करते हुए ग्रामीण मुंडा को निर्देश जारी किया कि उल्लेखित खाता और प्लॉट संख्या का अधिग्रहण किया जा रहा है। गांव के किसी ग्रामीणों को आपत्ति है तो 28 मई तक अंचल अधिकारी के कार्यालय में आपत्ति दर्ज करने का काम करें। समय सीमा बीतने के बाद किसी ग्रामीणों की नहीं सुनी जाएगी और दूसरे पत्र में 28 मई को ही पुटीदा गांव में ग्राम सभा आयोजित कर एनएच 75ई सड़क निर्माण कार्य के लिए मंशा स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। खूंटकट्टी रैयत रक्षा समिति के अध्यक्ष बलभद्र सवैया ने अंचल अधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.