बलिया, अक्टूबर 6 -- रतसर। बारिश के बाद रतसर-एकइल मार्ग पर जगह-जगह हुए गड्ढों में पानी भर गया है। इसके कारण इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों को बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है। आलम यह है कि सड़क पर गड्ढा है कि गड्ढे में सड़क यह समझना मुश्किल हो गया है। आए दिन इस मार्ग पर दोपहिया और तिपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। इस मार्ग पर पैदल चलना भी खतरा से खाली नहीं है। बावजूद जिम्मेदार इसकी सुधि नहीं ले रहे हैं। बता दें कि यह सड़क ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वित्तपोषित परियोजना तहत वर्ष 2022 में 119, 92 लाख की लागत से बना था। जिस की अवधि 2027 तक है। लेकिन इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इससे क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.