संवाददाता, दिसम्बर 18 -- यूपी में कन्नौज के निगोह गांव जाने वाली सर्विस रोड के किनारे बुधवार को एक महिला का जला शव मिलने से हड़कंप मच गया। सिर्फ एक पैर ही सुरक्षित बचा था बाकि पूरा शरीर जला दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पहचान छिपाने के लिए महिला की हत्या कर शव फूंका गया है। मौका-ए-वारदात पर पहुंचे पुलिस कप्तान ने जांच-पड़ताल की है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने साक्ष्य जुटाए हैं। बुधवार सुबह सर्विस रोड से होकर ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। खंती में एक महिला का जला शव देख होश उड़ गए। सूचना गांववालों को हुई तो भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को फूंका गया है। सिर्फ एक पैर ही शेष बचा है बाकि पूरी शरीर राख में तब्दील हो गया। पहचान नहीं हो पाई। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे पर नौ वाहनों में ए...