सहारनपुर, अप्रैल 2 -- नकुड़ सड़क की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध करीब एक माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव टाबर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य प्रगति पर है। पानी की निकासी के लिए सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण कार्य चल रहा है। बीते पांच फरवरी को गांव निवासी मनोज कुमार ने एसडीएम को शिकयत की थी कि टाबर-मंधौर मार्ग पर एक व्यक्ति ने सड़क की भूमि पर अतिक्रमण कर चबूतरा बना दिया है। जिसके कारण नाला निर्माण होने के बाद उक्त जगह से सड़क संकरी हो गयी है। उन्होंने सड़क की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी। परंतु मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने एसडीएम संगीता राघव से दोबारा कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.