भागलपुर, फरवरी 20 -- कहलगांव सत्कार चौक पथ में सड़क किनारे हो रहे निर्माण में अतिक्रमण के चलते बाधा उत्पन्न होने पर अनुमंडल पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के निर्देश पर तीन सरकारी अमीन गुरुवार को मापी करने सत्कार चौक काली मंदिर के निकट पहुंचे तो एक घर के लोगों ने विरोध कर धक्का-मुक्की, मारपीट करते हुए मापी का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद भयभीत अमीन ने अंचलाधिकारी से शिकायत की। अमीन नवीन कुमार ने थाना में तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात के पर मारपीट, गाली गलौज, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मापी के लिए ले गये नक्शा को फाड़ने, फीता को तोड़ने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। अंचल अमीन ने बताया कि अमीन शिव शंकर सिंह यादव, हीरालाल राम एवं चेन मैन के साथ सत्कार चौक पर मापी करते हुए अतिक्रमित स्थानों को चिह्नित करते हुए उक्त स्थल पर पहुं...