मुरादाबाद, दिसम्बर 25 -- मुरादाबाद। लाइनपार में सड़क निर्माण बड़ी आबादी के लिए मुसीबत बन गया है। खुदाई के चलते बड़ी संख्या में घरों के पानी के कनेक्शन कट गए। इससे बड़ी सैकड़ों परिवारों को कड़ाके की ठंड में स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में ठेकेदार के खिलाफ जबरदस्त गुस्सा है। उन्होंने मामले की शिकायत क्षेत्रीय पार्षद से की। पार्षद सुधीर सेठ के द्वारा निगम अधिकारियों से शिकायतकी गई। समस्या का समाधान कराया जाने की भी बात की। कॉलोनी में रहने वाली सविता यादव कमल सिंह पार्वती देवी अंतू चौहान वीणा सिंह सोनू यादव जितेंद्र यादव ने बताया कि बिना बताए ठेकेदार के द्वारा इस प्रकार की हरकत की गई है। इससे नगर निगम का कीमती पानी बर्बाद हो रहा है वही कॉलोनी के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.