उत्तरकाशी, दिसम्बर 24 -- पुरोला ब्लॉक के अंतर्गत कंडियाल गांव सड़क डामरीकरण कार्य के लिए ग्रामीणों ने ठेकेदारों पर गांव के निकट अवैध खनन कर पत्थर निकलवाने व हरे पेड़ों के पातन का आरोप लगाया है। जिसके लिए उन्होंने एसडीएम पुरोला को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किमी की दूरी पर पुरोला-गुंदियाट गांव मोटर मार्ग से कंडियाल गांव मोटर मार्ग पर चल रहे डामरीकरण के लिए लोनिवि द्वारा उपयोग किये जाने वाले रोड़े पत्थर को कंडियाल गांव के निकट पुष्तैनी श्मशान घाट, नीलकंठ मंदिर समीप अवैध रूप से जेसीबी मशीन से लगाकर दिन-रात खनन कर डामरीकरण की आड़ में पत्थर बेचे जा रहे हैं। जिसके लिए ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम पुरोला को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि डामरीकरण की आड़ में ठेकेदारों ने जेसीबी मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.