जौनपुर, फरवरी 24 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पोटरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की मंगलवार सुबह पुलिस टीम को सूचना मिली की स्थानीय थाना क्षेत्र के पोटरियां मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे मे लेकर जांच पड़ताल शुरू दी इस दौरान व्यक्ति की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव के 35 वर्षीय राधेश्याम बिंद के रूप में हुई। उधर सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की परिजनों को घटना दे दी गई है फॉरेंसिक टीम की मदद से घटना की जांच पड़ताल की जा रह...