नैनीताल, मार्च 28 -- नैनीताल। मैट्रोपोल कंपाउंड क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क किनारे वाहन पार्क करने पर पालिका कर्मियों ने चालक से मारपीट कर दी। चालक की शिकायत पर पुलिस ने पुलिस ऐक्ट में चालान कर दिया। हल्द्वानी निवासी मुकुल कुमार शुक्रवार को निर्माण सामग्री छोड़ने नैनीताल आया था। उसने मेट्रोपोल परिसर के बाहर सड़क किनारे वाहन पार्क कर दिया। इस पर पालिका कर्मियों के वाहन हटाने को कहने पर मारपीट हो गई। इसके बाद मुकुल कोतवाली पहुंचा। इसके बाद दूसरा पक्ष भी पहुंच गया। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। पुलिस ने मारपीट करने के आरोप में मल्लीताल निवासी पवन यादव, सोनू और हल्द्वानी निवासी मुकुल कुमार का पुलिस ऐक्ट में चालान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.