सिद्धार्थ, जून 10 -- डुमरियागंज। हिन्दुस्तान संवाद डुमरियागंज क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर नउवा गांव के पास सड़क किनारे जल निगम का पाइप पिछले एक महीने से पड़ा हुआ है। यह पाइप दुर्घटना को दावत दे रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि पाइप के कारण आए दिन राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन पाइप सड़क के बेहद पास इस तरह से रखे गए हैं कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र के नरेंद्र सिंह, सोनू सिंह, दिवाकर यादव, अखिलेश यादव, बेचन प्रसाद, लवकुश विश्वकर्मा, भूपेंद्र सिंह आदि ने जिम्मेदार अधिकारियों से तत्काल इन पाइपों को हटाने की मांग की है। जल निगम के जेई अतुल अंजान ने कहा कि मामले की जानकारी करवा कर जल्द ही पाइप को वहां से हटवाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.