आगरा, मार्च 27 -- ढोलना थाना क्षेत्र में नगला पट्टी के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह नगला पट्टी के समीप एक युवक का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया। शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस की मानें तो युवक की मौत प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त के बाद ही अधिक जानकारी मिल सकेगी। शव को पोस्टमार्टम गृह पर रखवाकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.