बरेली, जनवरी 12 -- सीबीगंज में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। पोस्टमार्टम में उसके गले, मुंह और फेफड़ों में मिट्टी भरी मिली है। पुलिस मौत के कारण की जांच कर रही है। सीबीगंज पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सहसिया हुसैनपुर गांव के पास दौली रघुवरदयाल को जाने वाली सड़क किनारे करीब 45 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। मृतक ने कत्थई रंग की गर्म की बनियान और हरे रंग का लोअर पहन रखा था। शव मिलने की सूचना पर वहां भीड़ जमा हो गई लेकिन कोई शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। मृतक के गले, मुंह और फेफड़ों में मिट्टी भरी मिली है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के साथ ही इसकी वजह जानने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...