बिहारशरीफ, मई 24 -- सड़क किनारे बना गड्ढा दे रहा हादसे को आमंत्रण फोटो चेवाड़ा01 - चेवाड़ा के मुख्य चौराहे के पास सड़क किनारे बना गड्ढा। चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत क्षेत्र के सदर बाजार से प्रखंड मुख्यालय जाने वाले मुख्य रास्ते में तिमुहानी मोड़ के निकट नाली निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा हादसे को आमंत्रण दे रहा है। इतना ही नहीं गड्ढे की चपेट में आने से एक बाइक चालक घायल भी हो चुका है। बावजूद, अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जल निकासी के लिए नाला का निर्माण किया जा रहा था। लेकिन, अतिक्रमण रहने के कारण मामला विवादित हो गया है। हालांकि,कार्यपालक पदाधिकारी ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया था। लेकिन, अबतक नाला निर्माण का काम शुरू नहीं हुआ है। सड़क किनारे गड्ढे रहने के कारण हमेशा अनहोनी की संभावना बनी रहती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.