अमरोहा, अगस्त 19 -- सोमवार रात सड़क किनारे दूध कारोबारी का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी दूध कारोबारी 22 वर्षीय सौरव पुत्र रामवीर सोमवार दोपहर बाइक से घर से किसी काम से गजरौला आया था। शाम तक सौरव घर नहीं पहुंचा तो ताऊ ने उसे फोन किया। उसने गजरौला से वापस घर लौटने की बात कही। इसके काफी देर बाद भी सौरव घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सौरव का शव अटारी मुरीदपुर मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सौरव के परिजनों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजन सौरव को निजी चिकित्सक के यहां ले गए लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.