अयोध्या, फरवरी 24 -- बीकापुर। तहसील क्षेत्र के तारुन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बेदापुर में सड़क किनारे हरे-भरे पेड़ों की कटान का मामला सामने आया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के सामने पक्की सड़क से सटा एक विशाल सिरसा का पेड़ कथित रूप से ठेकेदार द्वारा कटवा दिया गया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों के अनुसार यह सिरसा का पेड़ वर्षों से राहगीरों को छाया देता था और क्षेत्र की पहचान बन चुका था। पेड़ किस दिन और किस अनुमति के आधार पर काटा गया, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी सार्वजनिक सूचना और जानकारी के पेड़ों की कटाई की गई, जिससे क्षेत्र में नाराजगी बढ़ गई है। विभागीय टीम को जांच के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.