बहराइच, फरवरी 2 -- विशेश्वरगंज संवाददाता। थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज- इकौना मार्ग पर ग्राम जलालपुर के पास सोमवार सुबह सड़क किनारे पड़े एक थैले में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है। सोमवार की सुबह आने जाने वाले राहगीरों की नजर सड़क किनारे पड़े एक संदिग्ध थैले पर पड़ी। जब उन्होंने पास जाकर थैला खोलकर देखा तो भीतर नवजात शिशु का शव देखकर वे स्तब्ध रह गए। घटना की खबर आग की तरह गांव में फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि किसी महिला ने लोक-लाज अथवा सामाजिक भय के कारण जन्म के तुरंत बाद नवजात को थैले में बंद कर सुनसान झाड़ियों के पास फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि नवजात शिशु का शव थैले में बंद अवस...