पटना, मई 12 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनकी दरियादिली जाहिर हो रही है। यह वीडियो देखकर लोग नेता प्रतिपक्ष को धन्यवाद और दुआएं दे रहे हैं। वीडियो रविवार, 11 मई की रात बख्तियारपुर के पास का बताया जा रहा है। तेजस्वी यादव इसमें लोगों से खास अपील करते हुए देखे जा रहे हैं। उन्होंने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है। दरअसल रविवार की रात तेजस्वी यादव शेखपुरा जा रहे थे। रास्ते में बख्तियारपुर के पास एक महिला और उनका बेटा सड़क किनारे जख्मी होकर पड़े थे। किसी गाड़ी ने उन्हें ठोकर मार दिया था। यह देखते ही तेजस्वी यादव ने गाड़ी रोकवा दी। यह देखकर उनका पूरा काफिला थम गया। गाड़ी से उतकर तेजस्वी यादव उनके पास पहुंचे और असलियत की जानकारी ली। उसके बाद तेजस्वी ने अपने समर्थकों और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.