बिजनौर, जनवरी 21 -- ग्राम भिक्कावाला और रामसहायवाला में गुलदार की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। सोमवार की शाम गुलदार दिखाई देने की ताजा घटना के बाद लोगों का डर और बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कभी सड़क किनारे तो कभी खेतों की मेढ़ पर दिखाई दे रहा है। ग्राम कंदला शाहकोट निवासी संजय सैनी पुत्र जबर सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम वह ग्राम भिक्कावाला से अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। रामसहायवाला की पुलिया के पास सड़क किनारे अचानक गुलदार दिखाई दिया। गुलदार को सामने देखकर वह घबरा गया और जान बचाने के लिए तुरंत वापस भिक्कावाला लौट आया। उसने वहां मौजूद लोगों को पूरी घटना की जानकारी दी। ग्रामीण संजय सैनी के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास तलाश की, लेकिन तब तक गुलदार वहां से जा चुका था। ग्रामीणों का कह...