महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के चौक-निचलौल मार्ग पर पड़री कला के पास मंगलवार को एक शादी वाली बग्घी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय बग्घी निचलौल से महराजगंज एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। संयोग अच्छा रहा कि दुर्घटना में बग्घी पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बग्घी एक पिकअप वाहन से रस्सी के सहारे बंधी थी। अचानक रस्सी टूट जाने से बग्घी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त स्थान पर बीते दो महीनों में यह छठवां हादसा है। 29 दिसंबर को इसी जगह एक युवक की लाश मिली थी। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.