गढ़वा, फरवरी 13 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने संचालित कई मेडिकल स्टोर और क्लिनिक संचालकों की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। उक्त दुकानों और क्लिनिकों में इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन, सीरींज, सूई और अन्य मेडिकल किट जैसे खतरनाक बायोमेडिकल वेस्ट को खुलेआम मुख्य सड़क के किनारे फेंका जा रहा है। यह कचरा न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदायक है बल्कि आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों के स्वास्थ्य के लिए भी बड़ा खतरा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क किनारे पड़े इन मेडिकल अपशिष्टों से तेज दुर्गंध फैल रही है। उससे आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो संक्रमणजनित बीमारियां फैल सकती हैं, क्योंकि इस्तेमाल की गई सूई और स...