कोडरमा, मार्च 19 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में गांवों में सड़क किनारे बिजली के खंभे में लगे ज्यादातर स्ट्रीट लाइट खराब हो चुके हैं, जिसके कारण गांव के कई मुहल्लों के चौराहों पर अंधेरा पसर जाता है, इससे आमजनों को काफी दिक्कतें होती हैं। पंचायत के हर वार्डों और गलियों में स्ट्रीट लाइट लगने से पहले जहां हर चौराहा और गलियां रात मे भी जगमगाते रहते थे। आज अस्सी फीसदी से भी अधिक लाइटें ख़राब हो चुकी हैं, लेकिन उसके मेंटेनन्स का कार्य नहीं हो रहा है। शुरू में जब लाइटें लगाईं गयीं थी तो शुरू के एक दो साल मेंटेनेंस का कार्य किया गया, लेकिन अब कोई मेंटेनेंस का कार्य नहीं हो रहा, जिस वजह कर ज्यादातर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि लगभग सभी पंचायतों में भी 80 फीसदी से भी अधिक स्ट्रीट लाइट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.