मोतिहारी, फरवरी 12 -- नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर की स्वच्छता व्यवस्था इन दिनों गंभीर सवालों के घेरे में है। निगम क्षेत्र में कचरा निस्तारण और प्रबंधन की समुचित व्यवस्था नहीं होने से शहर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) तक खाली पड़ी जमीनों पर खुलेआम कचरा डंप किया जा रहा है। इससे न केवल शहर की सूरत बिगड़ रही है, बल्कि आम लोगों का जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। राजमणि कश्यप, राजीव रंजन, सुरेश कुमार सिंह, मंटु कुमार सिंह, धीरेंद्र श्रीवास्तव, राजू ठाकुर आदि ने कहा कि शहर के कई मोहल्लों, बाजार क्षेत्रों और एनएच किनारे कचरे के ढेर लगे हुए हैं। घरेलू कचरे व मेडिकल वेस्ट के साथ-साथ मीट, मछली और मुर्गा के अवशेष खुले में फेंके जा रहे हैं, जिससे आसपास के इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। हालात यह हैं कि सुबह-शाम ...