गिरडीह, मार्च 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था अब लोगों को रुला रही है। हालात ये है कि वाहनों का जल्दी निकलने के चक्कर में लगभग सड़कें बुरी तरह जाम की शिकार हो रही है। ऊपर से अवैध रुप से जिधर-तिधर ऑटो-टोटो के अड्डे दिनभर जाम को बढ़ावा दे रही है। झंडा मैदान रोड में ऑटो-टोटो के अड्डे से दिनभर जाम लगा रहता है। इससे लोग भी बेहद परेशान हैं। लोगों का कहना है कि प्रमुख मार्गों में जाम के हालात पूरे दिन बन रहे हैं। अब इससे सटे रास्ते भी जाम में कराहने लगी है। खासकर स्कूल और कॉलेज की छात्राओं और लोगों को जाम से बुरी तरह जूझना पड़ता है। चूंकि इस रास्ते से होकर छात्राएं आरके महिला कॉलेज और सर जेसी बोस बालिका स्कूल को आती-जाती है, वहीं इस रास्ते में कई सरकारी कार्यालय भी है। ऐसे में छात्राओं और लोगों के लिए यह मार्ग सुलभ और जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.