बरेली, दिसम्बर 18 -- भुता। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम महोलिया के ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता से सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि कुंआडांडा से महमूदापुर जाने वाली सड़क पर महोलिया जलालपुर में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। विद्यालय के सामने गहरे गढ्ढे हो गए हैं। जिनमें बारिश में अक्सर पानी भर जाता है। स्कूल आने वाले बच्चे अक्सर इन गढृढो में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। अवर अभियंता से इस जर्जर मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्राथमिक विद्यायल के इंचार्ज आधार सिंह,पूर्व प्रधान प्रेमपाल, रामसिंह, बानीराम, कैलाश बाबू, मेवाराम, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, सूरजपाल, मोहित कुमार, लालाराम, दयाराम और नीरज कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...