मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता वार्ड एक के अंतर्गत डॉ. सुरेंद्र प्रसाद गली की सड़क को काटकर छह महीने से छोड़ दिया है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पूर्व मेयर सुरेश कुमार के मुताबिक अगले माह मोहल्ले में बारात आने वाली है। हालांकि, सड़क का बुरा हाल होने के कारण संबंधित परिवार व पड़ोसी हलकान हैं। नल जल योजना का पाइपलाइन बिछाने को सड़के काटने के साथ नालों के स्लैब को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। हालांकि, अब तक न तो काम पूरा हुआ और न ही काटे गए सड़क का रेस्टोरेशन हो सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.