सहारनपुर, फरवरी 2 -- सरसावा थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा तितपालू में सड़क काटकर पेड़ लगाने के विवाद ने रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और सरियों से हुए हमले में 14 वर्षीय छात्र आहद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी, जिला अस्पताल होते हुए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। कुंडा निवासी गयूर का तेलीपुरा तितपालू में खेत है। आरोप है कि गयूर, सारिक और मुदस्सर करीब 30 फुट चौड़ी सड़क को काटकर पॉपुलर के पेड़ लगाने का प्रयास कर रहे थे। सड़क संकरी होने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका पर आरिफ पक्ष ने विरोध किया था। इस संबंध में करीब 20 दिन पहले पटवारी ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर पेड़ न लगाने के निर्देश भी दिए थे। इसके बावजूद रविवार को फिर से पेड़ लगाने की कोशिश हुई, जिस पर विवाद बढ़ गया और करीब साढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.