हरिद्वार, जनवरी 9 -- शहर की सड़कों पर बढ़ते लावारिस पशुओं ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसको लेकर महानगर व्यापार मंडल ने नगर निगम से जल्द उचित कदम उठाने की मांग करते हुए मेयर किरण जैसल को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि हरकी पैड़ी क्षेत्र, उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार और कनखल में लावारिस पशु लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि लावारिस पशुओं की वजह से राहगीर, श्रद्धालु और खासतौर पर स्कूली बच्चे अक्सर घायल हो जा रहे हैं। कई बार पशुओं के आपसी झगड़ों में दोपहिया वाहन सवार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। सेठी ने याद दिलाया कि कोर्ट ने लावारिस पशुओं को पशु विश्राम गृह में रखने के स्पष्ट आदेश दिए हैं, जिनका पालन नगर निगम को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। पशुओं को सड़क पर छोड़ रहे कुछ प...