गुड़गांव, नवम्बर 14 -- गुरुग्राम। राजकीय स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा को लेकर अब सड़कों पर बसों के संचालन में सावधानी बरती जाएगी। राज्य परिवहन निदेशालय की ओर से सभी महाप्रबंधक को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि काफी संख्या में स्कूली छात्रों को पर्याप्त बस सुविधा नहीं मिलती है। ड्यूटी के दौरान बस चालक और कंडक्टर छात्रों को उनके शिक्षण संस्थान के समय पर बसों में उचित ढंग से नहीं चढ़ाने और उतारने की शिकायत मिली है। ऐसे में हादसा होने का डर बना रहता है। निदेशालय ने निर्देश में कहा हैं कि सुबह छह से नौ बजे तक और दो से पांच बजे तक आवश्यकता अनुसार वाहन का संचालन किया जाए। जिन सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या है। उन पर अतिरिक्त बसें चलाई जाए। जिन स्थानों से छात्र बसों में चढ़ते या उतरते हैं। उनको चिन्हित किया जाए। इनकी रिपोर्ट तैयार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.