पीलीभीत, जनवरी 2 -- पीलीभीत। नए साल को लेकर अलर्ट जारी होने के बाद पुलिस पूरी रात सर्तक रही। बुधवार रात से ही पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की चेकिंग शुरू कर दी। होटलों,ढाबों पर चेकिंग अभियान चलाकर शराब पीने वालों को खदेड़ा गया। नेपाल और उत्तराखंड बार्डर पर भी पुलिस और एसएसबी सर्तक रही। सड़क पर बाइक से सटंट करने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे के अलावा शहर में भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस देर रात तक तैनात रही। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार,प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी के अलावा आबकारी टीम ने 31 दिसंबर की रात 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक रेस्टोरेंट,होटलों और शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.