अल्मोड़ा, जनवरी 2 -- कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हादसों को रोकने के लिए सड़क पर मानकों के अनुरूप सुरक्षा के इंतजाम रखने के निर्देश दिए। बैठक में टम्टा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए सड़कों के जो भी आगणन बनाए जाते हैं, उन्हें दीर्घकाल के लिए तैयार करें। कहा कि दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, स्पीड ब्रेकर, सड़क मार्किंग और प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करें। उन्होंने ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर और बिना हेलमेट और सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही स्कूल बसों, टैक्सी व अन्य सार्वजनिक वाहनों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.