बदायूं, जून 30 -- सैदपुर। क्षेत्र में किसानों के लिए मक्का फसल सुखाने की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण लोग बेधड़क सड़कों पर मक्का सुखा रहे हैं। सड़क पर मक्का सुखाने के चलते यातायात व्यवस्था चरमराने के अलावा दुर्घटना की आशका बढ़ गई है। गांव की सड़कों के अलावा कस्बा सैदपुर, बगरैन, वजीरगंज, भतरी गोवर्धन मार्ग पर मक्के का ढेर लगने से राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। गत वर्ष मक्का सुखाने के कारण कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है। जबकि इस सड़क पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों के वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। आलम यह है कि मक्का सुखाने वाले लोग रात में भी सड़क से मक्का नहीं हटाते हैं। ऐसे में वाहन चालकों का कहना है कि सड़क पर मक्का सुखाए जाने से रोड का काफी हिस्सा मक्का घेर लेता है। रात में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.