कन्नौज, मई 1 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के रोक के आदेशों के बाद भी अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर दौड़ रहे हैं। बिना नंबर के ई रिक्शा पर ओवर लोडिंग भी जम कर की जा रही है। ई रिक्शा चेकिंग के नाम पर खानापूरी की जा रही है। इससे उनकी मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शासन ने एक अप्रैल से अवैध ई रिक्शा चेकिंग अभियान चलाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाने के नाम पर खानापूरी की। इस कारण बिना रजिस्ट्रेशन व कंडम ई रिक्शा अभी भी सड़कों पर फराटे भर रहे हैं। पिछले महीने ई रिक्शा पलटने से कई हादसे भी हो चुके हैं। इसके बाद भी कोतवाली व यातायात पुलिस ई रिक्शा चालकों की मनमानी के प्रति अनदेखी वरत रही है। नगर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी ओवर लोडिंग करके ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं।...