बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में एक्यूआई 264 पर रिकार्ड किया गया। हालांकि सोमवार के मुकाबले 24 अंक की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन प्रदूषण का असर बरकरार रहा। वहीं सड़कों पर उड़ी धूल से सांस लेना मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा हालत खराब चांदपुर रोड, यमुनापुरम, काली रोड पर रही। धूल के चलते मुश्किलों के साथ लोग निकले। प्रदूषण का स्तर लगातार खराब श्रेणी में चल रहा है। धूल-धुआं के कण हवा को जहरीला कर रहे हैं। वहीं जगह-जगह कूड़े के ढेर में आग लगने से प्रदूषण बढ़ रहा है। पिछले कई दिनों से एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार चल रहा है। वहीं पानी का छिड़काव न होने के कारण सड़कों पर धूल उड़ रही है। धूल उड़ने के कारण लोग चैन की सांस नहीं ले पा रहे हैं। सांस के साथ धूल फेफड़ों तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.