गौरीगंज, मार्च 22 -- शुकुल बाजार। संवाददाता इसे दुकानदारों की मनमानी कहें या प्रशासन की अनदेखी। शुकुल बाजार कस्बे की सड़कों पर दुकानदारों के अवैध कब्जे से राहगीरों को प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सड़क की पटरी तक सजने वाली दुकानों के चलते राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है। वहीं जिम्मेदार जाम की समस्या के प्रति लापरवाह बने हुए हैं। शुकुल बाजार कस्बा अतिक्रमण की चपेट में है। कस्बे की जैनबगंज बाजार में दिनों दिन जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। जिससे लोग कस्बे से होकर गुजरने में घबराने लगे हैं। यहां रविवार व बुधवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार के दिन तो सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। दुकानदार सड़क पर ही अपनी दुकान सजा लेते हैं। राहगीरों ने कई बार अधिकारियों से अतिक्रमण हटवाए जाने की मांग किया। लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.