कुशीनगर, फरवरी 1 -- कुशीनगर। तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र के जर्जर हो चुके 40 किलोमीटर दूरी के 27 ग्रामीण सड़क मार्गों के सामान्य मरम्मत एवं नवीनीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. असीम कुमार के प्रस्ताव पर शासन द्वारा 6 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन मार्गों की मरम्मत एवं नवीनीकरण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। विधायक ने बताया कि तमकुहीराज विधानसभा के विभिन्न गांवों को मुख्य धारा से जोड़ने वाली 27 ग्रामीण मार्गों को बदहाली की स्थिति से उबारने के लिए शासन को पत्र भेजने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर व्यक्तिगत अनुरोध किया गया था। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के अंतर्गत लगभग 40 किलोमीटर सड़क मार्गों का निर्माण एवं नवीनीकरण कार्य लगभग 6 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसमें से 1.5 करोड़ रुपये...