रुद्रपुर, फरवरी 7 -- खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा महाविद्यालय में आयोजित भजन संध्या एवं विंटर कार्निवाल को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के डबल इंजन कार्यकाल में उत्तराखंड के प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। सड़कों का निर्माण दोगुना हुआ है और बिजली उत्पादन में चार गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण विपक्ष को यह विकास नजर नहीं आ रहा और वह भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। सीएम धामी ने विंटर कार्निवाल का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया और छात्रसंघ के नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भजन संध्या जैसे आयोजन सनातन संस्कृति, लोक परंपराओं और युवा चेतना का संगम हैं। कहा कि राज्य में संविधान का राज चलता है और सभी नागरिकों को सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.