बहराइच, फरवरी 7 -- बहराइच, संवाददाता। गड्ढायुक्त सड़कें और उसके किनारों पर बने जानलेवा गड्ढे लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। बीते एक वर्ष के अंदर दो की जान जा चुकी है। इसमें एक होमगार्ड भी शामिल है। ग्रामीणों की सड़कों में जानलेवा गड्ढे होने की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लेकिन जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। शहर के आसाम हाईवे के भिनगा गोल चौराहे की सड़क पर हुआ गढ्ढा धीरे धीरे बड़ा आकार ले रहा है। आसाम रोड से त्रिमुहानी तक सड़क लेपन दो माह पूर्व हुआ था। गल्ला मंडी के पास, दरगाह लाल गेट व पहले गेट के बीच जारा मेडिकल स्टोर के पास रोड पर गढ्ढे जलभराव से हुए है। दरगाह इलाके में मल्हीपुर बस स्टैंड के गेट के सामने वाटर सप्लाई फटने से हुए जलभराव से सड़क किनारे बड़ा गढ्ढा हो गया है। इस ओर से वाहन काफी तेज रफ्तार से फर्राटे भरते हैं। इससे स...