देहरादून, जुलाई 10 -- उत्तराखंड में मॉनसून ने इस बार ऐसा कहर बरपाया है कि पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।तापमान में गिरावट, उमस से राहत मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में बीते 24 घंटों में तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन भारी बारिश ने कई इलाकों में मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि नैनीताल और देहरादून में जलभराव ने यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.