शामली, जनवरी 12 -- सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत सोमवार को परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत शहर के रोडवेज बस स्टेंड पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से मेडिकल चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बसों के चालक व परिचालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। आंखों की जांच की गई। साथ ही चालक व परिचालकों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कोहरे के देखते हुए चालकों को वाहनों की गति सीमा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान एआरटीओ ने बस चालकों से क्षमता से अधिक सवारियां न भरने का भी आहवान किया। मौके पर रोडवेज डिपो प्रभारी राजेन्द्र चौहान भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.